Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2019-04-25 05:51:43
PNB इस महीने से बंद करने जा रहा अपनी खास सर्विस
पीएनबी (PNB) ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है
नई दिल्ली.
देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इस
महीने से अपनी खास सर्विस बंद करने जा रहा है। पीएनबी (PNB) ने
इसके लिए अलर्ट जारी किया है। पीएनबी ने कहा कि 30 अप्रैल से बैंक अपना वालेट
पीएनबी किटी (PNB Kitty) बंद कर देगा। ऐसे में अगर पीएनबी किटी
(PNB Kitty) कोई पैसा जमा है तो तुरंत निकाल लें, अन्यथा
आपका पैसा इसमें फंस सकता है।
दरअसल, पीएनबी किटी (PNB Kitty) पंजाब
नेशनल बैंक का मोबाइल वालेट है। बैंक ने दिसंबर 2016 में यह सर्विस लॉन्च की थी।
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग की जगह पीएनबी किटी
(PNB Kitty) से पेमेंट किया जा सकता है। इसकी खास बात यह है
कि इसमें नेटबैंकिंग का पासवर्ड या कार्ड की जानकारी आदि भी किसी के साथ शेयर नहीं
होती है।
ऐसे बंद करें PNB Kitty वॉलेट
PNB Kitty वॉलेट को तभी
बंद किया जा सकता है जब इसका बैलेंस जीरो हो जाएगा। अगर बैलेंस जीरो नहीं है तो
यूजर्स इसे खर्च कर सकते हैं या फिर IMPS के जरिए दूसरे
अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
क्या है PNB Kitty सर्विस
पीएनबी किटी एक डिजिटल वॉलेट है।
पीएनबी किटी के जरिए ग्राहक बिना डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के भी
ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। किटी से किटी में पैसे भेजने के लिए सिर्फ पैसा पाने
वाले के मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।
इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को
अपने वॉलेट में पड़े पैसे 30 अप्रैल तक या तो खर्च कर लें या फिर IMPS के
जरिए ट्रांसफर करने होंगे।
कमाई करो कोट