8 ब्लास्ट से दहला श्रीलंकाः अब तक 6 भारतीयों सहित 290 की मौत, 24 संदिग्ध गिरफ्तार

Category : बड़ी खबर | Sub Category : इंटरनेशनल Posted on 2019-04-22 05:39:02


8 ब्लास्ट से दहला श्रीलंकाः अब तक 6 भारतीयों सहित 290 की मौत, 24 संदिग्ध गिरफ्तार

ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के दिन चर्च और होटलों को निशाना बनाते हुए 8 बम धमाके कि‍ए गए। इन धमाकों में अब तक कम से कम 290 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 450 से ज्‍यादा लोग घायल हैं।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित देश के कई हिस्सों में रविवार को 8 बम धमाकों के बाद मरने वालों की संख्या 290 हो गई है, जबकि 450 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 6 भारतीय भी शामिल हैं। पुलिस ने 24 संदिग्धों को कस्टडी में लिया है। वहीं, सोमवार को फिर आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक, श्रीलंका के कोलंबो एयरपोर्ट  पर इम्प्रोवाइज़्ड पाइप बम मिले, जिन्हें समय रहते नष्ट कर दिया गया।

 

ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के दिन चर्च और होटलों को निशाना बनाते हुए 8 बम धमाके कि‍ए गए। सरकार ने कहा है कि ज़्यादातर धमाके आत्मघाती थे। मरने वालों में भारतीय और पाकिस्तानी समेत कुल 35 विदेशी नागरिक भी हैं। धमाके में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर भी है। ये केरल की रहने वाली थी।

 

श्रीलंका के पुलिस चीफ ने दस दिन पहले ही देशभर में यह अलर्ट जारी कर दिया था कि रविवार से पहले आत्मघाती हमलावर देश के प्रमुख चर्चों को निशाना बना सकते हैं। वहीं पुलिस ने 24 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से 10 को सीआईडी के हवाले कर दिया गया है।

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना आतंकवादी धमाकों की जांच के लिए 24 घंटों के भीतर एक विशेष जांच समिति का गठन करेंगे।

इन धमाकों के पीछे नेशनल तौहिद जमात आतंकी संगठन का हाथ बताया जा रहा है।

तौहिद जमात एक इस्लामिक चरमपंथी संगठन है। तमिलनाडु में इसका एक ग्रुप भी एक्टिव है। फिलहाल अभी तक तौहिद जमात या किसी आतंकी संगठन ने श्रीलंका बम धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Leave a Comment: