Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-04-18 06:09:29
टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे
प्रभावशाली लोगों की सूची में तीन भारतीयों को शुमार किया है। इनमें रिलायंस
इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारत में
एलजीबीटीयू (लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल और
ट्रांसजेंडर) समुदाय के हक के लिए लड़ने वाली वकील अरुंधति काटजू और मेनका
गुरुस्वामी शामिल हैं। टाइम मैगजीन ने 2019 के शीर्ष 100 सबसे
प्रभावशाली लोगों की सूची बुधवार को जारी की। सूची में शीर्ष नेताओं, कलाकारों, दिग्गजों
और आइकन शामिल हैं।
पाकिस्तानी पीएम
इमरान खान भी सूची में
इस सूची में भारतीय-अमेरिकी कॉमेडियन
और टीवी होस्ट हसन मिनहाज, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पोप
फ्रांसिस , चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, पाकिस्तान
के प्रधानमंत्री इमरान खान, गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स और फेसबुक
के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को स्थान मिला है। टाइम की सूची में यूएस ओपन की विजेता
नाओमी ओसाका, ऑस्कर विजेता रामी मालेक, बराक
ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल
रामफोसा, ऑस्कर विजेता गायिक लैडी गागा, अबू
धाबी के शहजाहे मोहम्मद बिन जयाद समेत अन्य शख्सियतें शामिल हैं।
Mukesh Ambani का
प्रोफाइल आनंद महिंद्रा ने लिखा
टाइम 100 के लिए मुकेश
अंबानी का प्रोफाइल महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा है. महिंद्रा
ने कहा कि अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी भारतीय उद्योग जगत में एक दूरदर्शी
उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं , लेकिन मुकेश
अंबानी का नजरिया उनके पिता की तुलना में अधिक महत्वाकांक्षी है। वह अपने हर पहल
की शुरुआत अपने पिता के आशीर्वाद से करते हैं. उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो
मोबाइल डेटा नेटवर्क का दायरा ”किसी भी पैमाने पर आकर्षक है।” भारत
में 28 करोड़ से अधिक लोग पहले ही कम लागत वाले 4 जी
नेटवर्क के साथ जोड़ चुके हैं।
अरुंधति और गुरुस्वामी का प्रोफाइल प्रियंका चोपड़ा ने लिखा
टाइम 100 के लिए बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने काटजू और गुरुस्वामी के
प्रोफाइल में लिखा कि दोनों महिलाओं ने भारत में एलजीबीटी समुदाय के लिए समान
अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लड़ी जा रही लड़ाई का नेतृत्व किया और समलैंगिक
याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख वकीलों में से एक थीं।
कमाई करो कोट