Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2019-04-17 12:23:28
नई दिल्लीः अगर
आप दसवीं पास है और भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं आपके लिए एक सुनहरा मौका
है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दसवीं पास आवेदकों के लिए कॉन्सटेबल
पदों पर वेकेंसी निकाली है। इच्छुक
और उम्मीदवार 12
जून 2019 से पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। दसवीं के साथ आईटीआई
डिप्लोमा भी मांगा गया है क्योंकि यह वेकेन्सी टेक्निकल पदों के लिए हैं। यह पद BSF Head
Constable Radio Operator और BSF Head Constable Radio
Mechanic पदों पर निकाले गए हैं।
1072 पदों पर वेकेंसी
1072 हेड कांस्टेबल
पदों के लिए BSF भर्ती 2019 प्रक्रिया 14 मई
को शुरू होगी और 12 जून 2019 को खत्म हो
जाएगी। बीएसएफ में काम करने का यह काफी अच्छा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के
जरिये 1072 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 300 पद
हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 772 पद हेड कांस्टेबल
(रेडियो मैकेनिक) के होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पदों पर सिर्फ ऑनलाइन
आवेदन ही कर पाएंगे। किसी भी दूसरे रूप में आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग
के मुताबिक 25,500-81,100 रुपए का लेवल 4 पे
मैट्रिक्स मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से
मैट्रिकुलेशन/ 12वीं या समकक्ष होना चाहिए और संबंधित विषय में
दो साल का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रमाणपत्र (आईटीआई)।
योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के जरिये आवेदन
कर सकते हैं. ऑनलइन एप्लीकेशन के जरिये उम्मीदवार BSF हेड
कांस्टेबल पदों ( BSF head constable Jobs 2019) के लिए 12
जून 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
कमाई करो कोट