Samsung Galaxy A70 अगले हफ्ते होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Mobile Posted on 2019-04-16 15:31:46


Samsung Galaxy A70 अगले हफ्ते होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

ए सीरीज के फोन 10 हजार रुपए से 50 हजार रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं।

ए सीरीज के फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में उपलब्ध होंगे।

नई दिल्लीः दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग (Samsung) अगले सप्ताह भारत में गैलेक्सी ए70 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 25 से 30 हजार रुपए हो सकती है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 फोन मई में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 45 से 50 हजार रुपए के बीच होगी। ए70 का स्क्रीन 6.7 इंच का होगा।

डिस्प्ले

गैलेक्सी ए70 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगा। बैटरी 4500 एमएएच की होगी। सुपर चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ बैक में ट्रिपल कैमरा सिस्टम भी दिया जाएगा। गैलेक्सी ए80 में पॉप अप रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। ए सीरीज के फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में उपलब्ध होंगे।

 

चीनी स्मार्टफोन कंपनी को मिलेगी टक्कर

सैमसंग को हाल में भारतीय बाजार में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से कड़ी चुनौती मिल रही है। बजट और मिड सेगमेंट में यह चुनौती और ज्यादा है। इस चुनौती से पार पाने के लिए सैमसंग ए सीरीज के फोन पर ज्यादा ध्यान दे रही है। ए सीरीज के फोन 10 हजार रुपए से 50 हजार रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं।

Leave a Comment: