Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-04-15 17:06:04
बाटा इंडिया (Bata India) को 3 रुपये की कीमत 9000 रुपये में पड़ी है। एक कस्टमर की शिकायत के चलते कंपनी पर 9000 रुपये का जुर्माना लगा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला एक 3 रुपये के कैरी बैग का है।
दरअसल 5 फरवरी को चंडीगढ़ में सेक्टर 22 के बाटा इंडिया के एक आउटलेट में एक कस्टमर दिनेश प्रसाद रतूड़ी ने 399 रुपये की शॉपिंग की। लेकिन उनका बिल 402 रुपये बना। इस बिल में 3 रुपये कैरी बैग के जोड़े गए थे। कस्टमर कैरी बैग नहीं चाहता था फिर भी उसे वह दिया गया और इसका चार्ज वसूला गया।
Bata India ने क्या दी सफाई
जब रतूड़ी ने इसकी शिकायत कंज्यूमर फोरम में की तो बाटा इंडिया ने सफाई देते हुए कहा कि कस्टमर को कैरी बैग देने और चार्ज वसूलने के पीछे मकसद पर्यावरण की सुरक्षा था। लेकिन फोरम ने कंपनी के इस दावे को खारिज कर दिया। फोरम ने कहा कि अगर बाटा पर्यावरण का भला ही चाहती है तो उसे कस्टमर को कैरी बैग फ्री में देना चाहिए।
फोरम का Bata को निर्देश
फोरम ने बाटा को निर्देश दिया है कि वह दिनेश प्रसाद रतूड़ी से गलत तरीके से लिए गए 3 रुपये रिफंड करे। साथ ही हर्जाने के तौर पर 3000 रुपये और मुकदमेबाजी में आए खर्च के तौर पर 1000 रुपये भी दे। इसके अलावा कंपनी को कंज्यूमर लीगल ऐड अकाउंट में ‘सेक्रेटरी, स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन, UT, चंडीगढ़’ के नाम पर 5000 रुपये जमा करने को भी कहा गया है। फोरम का यह भी निर्देश है कि बाटा इंडिया को सभी कस्टमर्स को फ्री में कैरी बैग दे।
कमाई करो कोट